Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में भावान्तर योजना के संबंध में बैठक संपन्न

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

एसडीएम नैनपुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी समिति नैनपुर में सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना से सम्बन्धित किसान संघ एवं व्यापारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषकों एवं व्यापारियों को सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना, पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक एवं विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक की जानकारी दी गई। कृषकों के हितलाभ के सम्बन्ध में व्यापारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान कृषक, कृषक संघ के प्रतिनिधि एवं कृषि उपज मण्डी समिति नैनपुर के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 5 कोरोना केस मिले

Reva India News

मंडला में गेहूं उपार्जन 2026-27 के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment