Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वेस्ट मटेरियल से बना रहे उत्कृष्ट कलाकृतियाँ कलेक्टर ने की सराहना

मंडला 22 जुलाई 2025

सैयद हैदर रजा फाउंडेशन और जिला प्रशासन के तत्वाधान में देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक कलाकृतियों का निर्माण किया जा रहा है। प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की स्मृति में नगर के एक ढाबे में हो रहे इस आयोजन में प्रदेश और देश के नामी कलाकार शामिल हुए हैं।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को ढाबे पर पहुँचकर कलाकृतियों को देखा और इनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर इतनी शानदार कलाकृतियों को बनाया जा रहा है। इन्हें हम स्थानीय पार्क और अन्य स्थानों पर लगवाएंगे ताकि हमारे युवा और बच्चे इनसे प्रेरणा लें। वेस्ट मटेरियल से रायपुर छत्तीसगढ़ के श्री जितेंद्र साहू ने राजकीय पक्षी दुग्धराज की, श्री नरेन्द्र देवांगन ने एनवायरमेंट बैलेंस (बरगद वृक्ष) जबलपुर के अमित कुमार सिन्हा ने हैदर रजा और स्वामीनाथन की उत्कृष्ट फोटो, खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के श्री सुमित वर्मा ने कमल का फूल और ब्रजेश सेन ने दीप प्रज्ज्वलन स्टैंड बनाकर प्रदर्शित किया है। कलेक्टर श्री मिश्रा के साथ पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

समय सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर 45 हजार की शास्ति अधिरोपित

Reva India News

प्रशासन ने हटाया सड़क से अतिक्रमण

Reva India News

मंडला एवं महाराजपुर में पेयजल आपूर्ति 5 अगस्त तक प्रातःकाल की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment