Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रमपुरा में मेन स्ट्रीमिंग को लेकर पोषण माह की गतिविधियाँ आयोजित

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

आंगनवाड़ी केंद्र रमपुरा में मेन स्ट्रीमिंग को लेकर पोषण माह की गतिविधियां आयोजित की गई। पोषण अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसमें आज बच्चों के पोषण की देखभाल करने वाले पुरुषों को आंगनबाड़ी केंद्र में ससम्मान बुलाया गया। जो पुरुष अपने बच्चों को आंगनवाड़ी में लाते हैं उनके प्रति परिवार की क्या सोच है ? इस पर भी बात की गई। पुरुष पोषण देखभाल के प्रति किस प्रकार अपने परिवार को सहयोग करते हैं ? स्वयं उनकी क्या भागीदारी है ? इस विषय पर भी चर्चा की गई। जन समुदाय और परिवार स्तर पर पुरुष नेतृत्व में नर्मदा नाविक द्वारा जन्मदिन का आयोजन किया गया और बच्चे देवांश नंदा को उपहार स्वरूप खिलौना भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित पुरुषों को आंगनबाड़ी में आने का महत्व, पोषण आहार का महत्व, उम्र अनुसार किस प्रकार भोजन दिया जाना है और यह क्यों आवश्यक है सभी बातें विस्तार से बताई गई।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम

Reva India News

नवतपा के दौरान बरतें विशेष सावधानी

Reva India News

1087 बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की छठवी खुराक

Reva India News

Leave a Comment