Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत परसेल एवं वनग्राम सैदा में विशेष शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशानुसार और एसडीएम बिछिया श्रीमती सोलानी देव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत परसेल एवं वनग्राम सैदा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों और कृषकों को उनकी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को कोदो-कुटकी फसल का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने की समझाइश दी, ताकि वे इन फसलों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य और अन्य लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को अपनी आय में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने और विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

अभियान के दौरान बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें –  कलेक्टर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 1 से 10 अगस्त तक लगेंगे

Reva India News

तहसीलदार निवास को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment