Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम उमरिया में प्रशासन आपके द्वार शिविर आयोजित

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया के (नक्सल प्रभावित क्षेत्र ) ग्राम उमरिया ग्राम पंचायत कन्हारीकला में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभाग के 171 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें 81 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 90 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है। आयोजन के दौरान सुश्री सोनाली देव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया, श्री रमेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, श्री कुलदीप कटहल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री राहुल गौतम अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, श्री एसएस मरावी तहसीलदार बिछिया, सरपंच श्रीमति शालिनी उइके, श्री मुकेश परते सचिव ग्राम पंचायत कन्हारीकला सहित सड़क परिवहन, वन विभाग, पशु चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, एनआरएलएम, सामाजिक न्याय, श्रम विभाग, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक औरई, सेंट्रल बैंक / स्टेट बैंक बिछिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

किसान अपना स्लॉट 15 जनवरी तक बुक कर सकते हैं

Reva India News

कालपी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज जबलपुर उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस शामिल होंगे

Reva India News

14 एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय भवनों पर रोशनी के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment