Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में मंडला जिले में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में परियोजना बीजाडांडी के ग्राम विजयपुर, मानिकसरा, कन्या शिक्षा परिसर, टिकरिया एवं मझगांव मड़ई में नुक्कड़ के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल विवाह के बाद होने वाली सजा के बारे में बताया गया। सभी स्थानों पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा संदेश दिया गया कि बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी हर माता-पिता, घर के बडे, पड़ोसी, ग्रामवासी और शादी में शामिल होने के इच्छुक सभी की हैं। नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर बाल विवाह कुप्रथा के दुष्प्रभाव के बारे में भी संदेश दिया गया।

Related posts

नारायणगंज विकासखंड के ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ 15 ग्रामों में किया प्रचार-प्रसार गांव-गांव गूंज रहे मतदान के लोकगीत

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने की जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग की समीक्षा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment