Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी गई

मंडला, 1 नवंबर 2025

भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ई.ए.पी.) का आयोजन 31 अक्टूबर को समृद्धि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति नैनपुर में किया गया। इस कार्यक्रम से 60 से अधिक महिला हितग्राहियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार एम.एस.एम.ई. मंत्रालय रीवा से आए श्री सुजीत घोष (सहायक निदेशक) द्वारा महिलाओं को अपने स्वरोजगार को स्थापित करने, संचालित करने एवं उत्पादित प्रोडक्ट को विक्रय करने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही सफल उद्यमी बनने के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अपने उद्यम को संचालित करने हेतु बैंकों से ऋण प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री एस.के. डेकाटे (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी) जिला पंचायत मण्डला द्वारा राज्य शासन एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने व्यवसाय को सुदृड़ता से संचालित करने के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण भारद्वाज, अनोई उद्यमी संगठन की प्रमुख मिस ज्योति द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत अपने विचार जागरूकता कार्यक्रम में रखे गये।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार, मारपीट करने के मामलों में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment