Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में मेगा एसएचजी क्रेडिट कैंप का आयोजन जिले के 257 महिला स्व-सहायता समूहों को 8.87 करोड़ रुपये का ऋण वितरित

मंडला, 16 नवंबर 2025

जिले की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं के द्वारा शाखा परिसरों में एसएचजी क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में यह शिविर लगाये गये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों को इस शिविर के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (ऋण) वितरित किये गए।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी 13 बैंक शाखाओं में आयोजित शिविरों में आजीविका स्व सहायता समूहों के ऋण प्रकरण प्रस्तुत किये गए थे। इस शिविर में शाखा बिछिया द्वारा 22 स्व सहायता समूहों को 66 लाख रूपए, शाखा बम्हनी बंजर द्वारा 19 स्व सहायता समूहों को 1 करोड़ 9 लाख रूपए, शाखा सिझौरा के द्वारा 13 स्व सहायता समूहों को 54 लाख रूपए, शाखा घुघरी द्वारा 26 स्व सहायता समूहों को 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपए, शाखा मंडला द्वारा 8 समूहों को 33 लाख रूपए,

शाखा हिरदेनगर द्वारा 8 स्व सहायता समूहों को 39 लाख रूपए, शाखा मोहगांव द्वारा 25 स्व सहायता समूहों को 52.8 लाख रूपए, शाखा चाबी द्वारा 19 स्व सहायता समूहों को 70.31 लाख रूपए, शाखा नैनपुर द्वारा 36 स्व सहायता समूहों को 81 लाख रूपए, शाखा पिण्डरई द्वारा 47 स्व सहायता समूहों को 2 करोड़ 7 लाख रूपए तथा नारायणगंज द्वारा 34 समूहों को 60 लाख रूपए का सीसीएल ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार जिले की सेंट्रल बैंक की 13 शाखाओं द्वारा कुल 257 महिला स्व सहायता समूहों को 8 करोड़ 87 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया। सभी शाखाओं में शिविरों के आयोजन में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजोय कुमार का मार्गदर्शी सहयोग मिला।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक

Reva India News

शिवांश भरद्वाज ने 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर किया रक्तदान

Reva India News

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा का हुआ गठन

Reva India News

Leave a Comment