Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस कर्मियों व डायल–112 एफआरवी पायलटों को सीपीआर व बीएलएस का प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग मंडला की संयुक्त टीम के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, मंडला में पुलिस कर्मियों व डायल-112 एफआरवी पायलटों/वाहन चालकों को बीएलएस (Basic Life Support) एवं सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला अस्पताल के डॉ. प्रवीण उईके के द्वारा प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में घायल/अचेत व्यक्ति को प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने संबंधी उपयोगी तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को मौके पर तुरंत राहत प्रदान करने हेतु सक्षम बनाना है।


प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा द्वारा एफआरवी पायलटों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसमें ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा अवश्य धारण करें। आवश्यकतानुसार पी.ए. सिस्टम का प्रभावी उपयोग करें। आम नागरिकों से शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार रखें।एफआरवी वाहनों में उपलब्ध आपातकालीन उपकरण एवं स्ट्रेचर का उपयोग समझें और तैयार रहें। पेट्रोलिंग पॉइंट्स के बीच नियमित मूवमेंट बनाए रखें।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी (रेडियो) निरीक्षक के.जी. जगाती, डायल-112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (रेडियो) घनश्याम पुसाम एवं जिला सुपरवाइजर डायल-112 लोकेश , एफआरवी पायलटों अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

टिकरवाडा पुल में अवैध वसूली जारी

Reva India News

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली 80 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Reva India News

समस्त उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई व नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 से प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment