Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पटेल मेडिकल स्टोर्स बिंझिया सील

मंडला, 6 नवंबर 2025

औषधि निरीक्षक मंडला द्वारा आज कार्यपालिक दंडाधिकारी मंडला की उपस्थिति में पटेल मेडिकल स्टोर्स बिंझिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में पंजीकृत फार्मासिस्ट एवं प्रोपराइटर दोनों की अनुपस्थिति में औषधियों का क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया।

औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर औषधि निरीक्षक द्वारा मौके पर ही दवा बिक्री पर रोक लगाते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में दुकान को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा औषधियों की सूची एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की गई।

Related posts

अग्रणी शाखा प्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 99.11 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकारों ने भवन में मनाया गया  प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी का जन्मदिन 

Reva India News

20 जुलाई को आयोजित होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव

Reva India News

Leave a Comment