Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान

मंडला, 6 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार और जिला आयुष अधिकारी श्रीमती गायत्री अहाके के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन की दिशा में एक विशेष डोर टू डोर जागरूकता और सर्वे अभियान का आयोजन किया गया।

आयुर्वेदिक चिकित्सालय से डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर इस अनुवांशिक रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोगग्रस्त व्यक्तियों की पहचान करना था।

Related posts

अनुपस्थित डॉक्टर्स तथा आंगनवाड़ी सहायिका को नोटिस

Reva India News

सर्वे किल कोरोना का बैगा ग्रामों में आयोजन

Reva India News

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment