Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एडीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मंडला, 6 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने सिंगनपुरी एवं कचनारी मतदान केंद्रों में एन्युमेरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) वितरण कार्य एवं मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री सिंह ने बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सभी फॉर्म्स का सही एवं समय-सीमा में संकलन सुनिश्चित किया जाए। एडीएम श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर फॉर्म वितरण एवं मैपिंग कार्य में पारदर्शिता बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने की निर्माण/विभागीय कार्यों की समीक्षा  

Reva India News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों को नोटिस

Reva India News

महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित करें दीदी केफे ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment