Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*महाराजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जुआ खेलते पकड़े गए 06 व्यक्ति*

अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत *थाना महाराजपुर* पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 09.11.2025 को थाना महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामबाग में झूला पुल के पास रोड किनारे स्थित एक खेत में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई,06 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

मौके से नगदी राशि, ताश के पत्ते एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध *जुआ अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

*आरोपी*

1. सुकल सिंह सैय्याम, 29 वर्ष, बुजबुजिया, मानादेही

2. अभिषेक निखर, 30 वर्ष, वार्ड 18 छोटी खैरी, मंडला

3. राहुल पटेल, 34 वर्ष, वार्ड 03 रंगरेज घाट, मंडला

4. जितेन्द्र बैरागी, 28 वर्ष, बड़ी खैरी, मंडला

5. विक्रांत बरमैया, 32 वर्ष, ग्राम रामबाग

6. दुर्गेश नंदा, 30 वर्ष, वार्ड 04 महात्मा गांधी वार्ड, मंडला

*जप्त सामग्री*

नगदी ₹10,700/-

ताश पत्तों का एक सेट (52 पत्ते)

मोमबत्ती,चार्जिंग बल्ब।

 

*पुलिस टीम*

निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उप निरीक्षक लक्ष्मीचंद बिसेन, प्रधान आरक्षक संतलाल परस्ते, आरक्षक चंद्रशेखर, शिवा नाविक, अमित गरयार, सुंदर भलावी, संदीप पूसाम एवं विष्णु जंभारे ।

Related posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई: 97 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन को बढ़ाएं, वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय – मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं जिले के कोरोना नियंत्रण प्रभारी ने रेड जोन की पंचायतों की समीक्षा की

Reva India News

सेकण्ड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment