Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना ने किया खेत तालाबों का निरीक्षण

मंडला, 11 नवंबर 2025

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मंगलवार को बीजाडांडी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों और जल संरक्षण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ श्री मीना ग्राम रमतिला पहुंचकर जल संरक्षण के प्रयासों के तहत निर्मित खेत तालाबों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीमती रंजना गौठरिया और श्री जिंदल सिंह के खेतों में बने तालाबों का मुआयना किया और उनकी उपयोगिता पर किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक बगिया मां के नाम योजनांतर्गत हितग्राही श्रीमती रंजना गौठरिया के खेत में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बासंती दुबे, पीओ मनरेगा श्रीमती ऋतु तिवारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

धनवाही में स्व सहायता समूहों की बहनों से किया संवाद

 

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बीजाडांडी जनपद पंचायत के धनवाही ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उसके पश्चात आजीविका ग्राम संगठन की दीदियों से समूह ग्राम संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। जिसमें प्रकृति खेती के विषय पर कृषि सखी दीदियों द्वारा जैविक खाद उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं की आजीविका गतिविधि मुर्गी पालन का मूल्यांकन कर मनरेगा से मुर्गी शेड हेतु आवश्यक निर्देश एपीओ को दिए गए। ग्राम पंचायत मानिकसरा में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना वाटर शेड द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Related posts

जबलपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में रहा मंडला के खिलाड़ियों का जलवा

Reva India News

दिव्यांग शिविर, श्रवण एवं मानसिक दिव्यांगों के जारी किये गये प्रमाण पत्र

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment