Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की जिला सहकारी बैंक डिंडौरी की समस्त शाखाओं की समीक्षा

मंडला, 12 नवंबर 2025

कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मण्डला की शाखा डिण्डौरी में जिला डिण्डौरी के समस्त शाखाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ऋण वसूली पर अप्रशंसा व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि ऋण वसूली के प्रतिशत के अनुसार ही शाखा प्रबंधकों के वेतन आहरित कराया जावे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सहकारी बैकों को अल्पकालीन ऋण वितरण के साथ दीर्घकालीन ऋण वितरण बढ़ाये जाने के निर्देश दिये ताकि किसानों को सुविधा अनुसार ऋण प्राप्त हो सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने समितियों के ऑडिट ना होने पर भी नाराजगी व्यक्त की एवं विभागीय ऑडिटरों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। ऑनलाईन निरीक्षण करने हेतु जोर दिया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मण्डला एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण  

Reva India News

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सेल्फी प्वाईंट में सेल्फी ली

Reva India News

Leave a Comment