Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 दिसम्बर से 16वीं म.प्र. विधानसभा सत्र प्रारंभ जिला अधिकारी बगैर कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे

मंडला, 14 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सभी विभागों से कहा है कि 16वीं म.प्र. विधानसभा का सप्तम् सत्र (दिसम्बर 2025) 1 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अमले को अवगत करावें तथा प्राप्त विधानसभा प्रश्नों का जबाव समय पर तैयार कराकर उत्तर पोर्टल पर ई-उत्तर के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजते हुये एक प्रति कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध करावें।

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश के दिनों में विधानसभा प्रश्न कार्यालय कलेक्टर मण्डला से प्राप्त करने एवं विधानसभा प्रश्न का उत्तर जमा करने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी की डयूटी लगाते हुये नाम एवं मोबाईल नं. कलेक्टर कार्यालय को भिजवायें। साथ ही विभाग/कार्यालय प्रमुख मोबाईल चालू रखें तथा जिला प्रशासन के सतत् संपर्क में रहें। कोई भी जिला अधिकारी बगैर कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

Related posts

विशेष ग्राम सभा में जी-राम-जी अधिनियम की जानकारी, सीईओ जिला पंचायत ने बताया विकसित भारत का रोडमैप

Reva India News

अनलॉक नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 24 अगस्त 2021

Reva India News

Leave a Comment