Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रैन बसेरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने किया ‘कंबल बैंक 2.0’ का शुभारंभ जिला प्रशासन की सेवा और संवेदनशीलता की अनोखी पहल रैन बसेरा में अब कंबल के साथ सांझा चूल्हा सुविधा भी

मंडला, 15 नवंबर 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रैन बसेरा में कंबल बैंक 2.0 का शुभारंभ किया। ठंड के मौसम में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गर्माहट और सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में 200 कंबलों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए 50 बेबी ब्लांकेट की भी व्यवस्था की गई है।

शुभारंभ के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि किसी भी कठिन परिस्थिति में मरीज के साथ सबसे अधिक संघर्ष उसके परिजन करते हैं। कंबल बैंक जैसी पहल आमजन की पीड़ा को समझते हुए शुरू की गई है। जिला प्रशासन का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मानवीय और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

रैन बसेरा में मरीजों के परिजनों के लिए सांझा चूल्हा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे यहाँ रुकने के दौरान बिना किसी परेशानी के भोजन पका सकें। यह व्यवस्था जिला प्रशासन की जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को स्पष्ट दर्शाती है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में सबसे अधिक कठिनाई मरीजों के परिजनों को ठंड के दौरान उठानी पड़ती है। कंबल बैंक 2.0 उन्हें तत्काल राहत और सुरक्षित ठहराव प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, रानू राजपूत, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती, सिविल सर्जन श्री विजय धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

Reva India News

मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: घर-घर जाकर दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment