Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भवन विकास निगम भोपाल के एमडी ने किया निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज भवन का निरीक्षण

मंडला, 17 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक सीवी चक्रवर्ती एम, प्रमुख अभियंता अनिल श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज भवन का सोमवार को निरीक्षण किया।

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक श्री चक्रवर्ती एम ने कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने प्लम्बिंग, लाईटिंग, टाईल्स आदि के कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मटेरियल ग्रेडिंग मशीन से भवन निर्माण सामग्री के गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने बिल्डिंग के फ्रंट में गोंडी पैंटिंग और प्रवेश द्वार के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, डॉ. प्रवीण उइके सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आगामी लोसभा चुनाव को लेकर महाराजपुर थाना क्षेत्र पर फ्लैग मार्च

Reva India News

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई  एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे

Reva India News

पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment