Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बदलाव का नेतृत्व: महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित जनपद पंचायत बीजाडांडी में महिलाओं ने सीखा नेतृत्व, आत्मनिर्भरता व कौशल विकास

मंडला, 17 नवंबर 2025

जनपद पंचायत बीजाडांडी में बदलाव का नेतृत्व शीर्षक से महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्व-रोजगार के अवसर, समूह गठन, वित्तीय साक्षरता, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, समुदाय और पंचायत स्तर पर सकारात्मक बदलाव की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँगी। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Related posts

युवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने दिया करियर मार्गदर्शन

Reva India News

बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज  कृषि विभाग ने गोदाम सील करके विक्रय किया प्रतिबंध

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

Leave a Comment