Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

मंडला 18 नवंबर 2025

      अपर कलेक्टर मंडला श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 से 25 नवंबर 2025 तक कौमी एकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। साम्प्रदायिक सदभाव, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सहिष्णुता, सह अस्तित्व और साम्प्रदायिक सदभाव के मूल्यों को व्यक्त करने का प्रयास किया जाता है। इस सप्ताह के दौरान जिले के शैक्षणिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज तथा आईटीआई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमीनार कार्यशाला, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता प्रमुख है।    

Related posts

अवकाश के दिन जमा नहीं होंगे नाम निर्देशन पत्र

Reva India News

कलेक्टर ने ली एपीसी बैठक के निर्देशों के परिपालन के लिए दिए निर्देश

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

Leave a Comment