Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पिपरिया बुदरा में ‘शक्ति स्वागतम 2.0’ कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 17 मार्च 2026

जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में परियोजना बीजाडांडी के ग्राम पिपरिया बुदरा में ‘शक्ति स्वागतम 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर धात्री माताओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा बैंड-बाजे के साथ ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी ने बालिकाओं को सशक्त एवं स्वस्थ बनाने पर जोर देते हुए उनकी शिक्षा के महत्व को बताया। साथ ही गांव में हर घर में बेटी जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया।

पर्यवेक्षक श्रीमती मीना टेकाम ने बालिकाओं के उचित खान-पान एवं बेटी जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान धात्री माताओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।

Related posts

वर्षा जल का संचय ही भू-जल स्तर बढ़ाने का एक मात्र उपाय – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा निवास विकासखण्ड के मोहगाँव में पानी चोपाल आयोजित

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर  

Reva India News

स्वच्छता जागरूकता लाने निकाली गई साईकिल रैली

Reva India News

Leave a Comment