Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व धरोहर सप्ताह: व्याख्यान माला एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न छाया चंदेल, तन्वी शेख एवं प्रियांशी रजक रही विजेता

मंडला, 21 नवंबर 2025

जिला पुरातत्व संग्रहालय मण्डला में 19 से 25 नवंबर 2025 तक विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में व्याख्यान माला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम में मंडला नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रूचिपूर्वक भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय की छाया चंदेल प्रथम, सरस्वती हायर सेकेण्ड्री की तन्वी शेख द्वितीय एवं पीएमश्री कन्या.उ.म.वि.मण्डला की प्रियांशी रजक तृतीय स्थान पर रही। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. शरद नारायण खरे एवं डॉ. नरेश ज्योतिषी वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पुरातत्व सदस्य की उपस्थिति में द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में व्याख्यान माला में गर्ल्स महाविद्यालय मण्डला के प्राचार्य डॉ. शरद नारायण खरे ने संग्रहालय के महत्व एवं उसके संरक्षण के लिये छात्रों से आगे आने को कहा तथा पुरातत्व के महत्व को समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ. नरेश ज्योतिषी ने पुरातत्व एवं अभिलेखीकरण की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि जिला पुरातत्व अवशेषों से भरा हुआ है जिसका संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

डॉ. सुरेन्द्र कुमार लिल्हारे ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि पुरातत्व संग्रहालय में रखे मूर्तियों एवं पादप जीवाश्म अवशेषों का अवलोकन कर अपने ज्ञान को उत्सर्जित करें। कार्यक्रम में संग्रहाध्यक्ष के.एल. डाभी, श्री राजेश क्षत्रीय, श्री अनिल कुमार मेरावी, शिक्षिका सुश्री लता गुरवानी, श्रीमती क्षमता रिछारिया, श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती बिन्दु उइके, श्री पीतमलाल उइके, श्री मनीष चन्द्रौल, श्री जतिन, श्री मनोज तेकाम, श्री कमलेश मार्काे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुलोचना मेरावी ने किया।

Related posts

14 मार्च, 9 मई, 12 सितंबर एवं 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालतों का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर उदय चौक में विराजमान भगवान गणेश जी की आरती में हुए शामिल

Reva India News

कामकाजी महिला वसतिगृह स्थापित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment