Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

मंडला, 21 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में कारिकोन, महाराजपुर, मानादेही क्षेत्र में दबिश की कार्यवाही की गई।

मानादेही में नर्मदा नदी के किनारे मदिरा निर्माण एवं विक्रय करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही में कुल 3 अड्डों से 130 डिब्बे महुआ लाहन के बरामद किए। लगभग 1300 किलो महुआ लाहन भरा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 30 हजार रूपए है। जप्त लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। 75 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार 250 रूपए है।

कारिकोन में मदिरा विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 3 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमें 20 लीटर कच्ची मदिरा 18 प्लेन मदिरा को जप्त किया गया। प्रकरण में ज्ञात/अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) का पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार 750 रूपए है। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्रीमती शैली सैयाम, प्रधान आरक्षक श्री भानु पूसाम, श्री दुर्जन कुलेश, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्रीमती प्रिया नायडू, श्री विजय कमलेश, श्री सत्यपाल मरावी, श्री रघुनाथ उइके, श्री कन्हैया, श्री महेश पटेल उपस्थित रहे।

Related posts

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिलेवासियों को दी रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं

Reva India News

ईव्हीएम का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment