Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शतरंज टूर्नामेंट में आशुतोष ने मारी बाजी

मण्डला।  जीएच रायसोनी मेमोरियल जबलपुर में एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मंडला के ब्रेन मास्टर शतरंज अकादमी से अंडर 11 श्रेणी में आशुतोष जायसवाल ने टॉप 5 पर 4वां रैंक हासिल किया है। उनके 7 पॉइंट में 3 पॉइंट मिले और  ओपन श्रेणी पर प्रकाश वंशकार ने छठी रैंक प्राप्त की है एवं शारीरिक रूप से विकलांग चुनौती श्रेणी पर प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वहीं टूर्नामेंट पर अलग अलग जिलो से लगभग 200 खिलाडिय़ो ने भाग लिया था।  जिनमें ब्रेन मास्टर शतरंज अकादमी से आशुतोष जयसवाल, अर्णव उपाध्याय, प्रकाश वंशकार और कोच भास्कर गैरयार  की सहभागिता रही। वहीं आशुतोष  के विजय होने पर और मंडला आगमन पर बिङ्क्षझया चौराहा में स्वागत किया गया यहां पर सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, किशोर रजक, रैनू कछवाहा, विजय अग्रवाल, श्रीमति संजुलता सिंगौर, राखी वंशकार, पलक झारिया सहित अन्य लोगो ने स्वागत करते हुए पुष्पमाला पहनाई वहीं बस स्टैंड स्थित माता खैरमाई मंदिर में पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान आशुतोष के पिता विकास जायसवाल, माता श्रीमति ज्योति अग्रवाल, दादा ओमप्रकाश जायसवाल, दादी श्रीमति मीना जायसवाल, बड़े पापा अनिल जायसवाल, बड़ी मम्मी श्रीमति  राखी जायसवाल, बहन अंजली जायसवाल ने स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Related posts

महिला श्रमिकों को दी गई प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी

Reva India News

एएसडीआर मतदाता सूची का वाचन 7 एवं 8 दिसंबर को

Reva India News

बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित एसआईआर का कार्य प्रभावित होने पर की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment