Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की सीएस वीसी संबंधी तैयारियों की समीक्षा

मंडला, 25 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गोलमेज कक्ष में मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार को प्रस्तावित वर्चुअल बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने  बिन्दुवार चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को तथ्यात्मक एवं आंकडों के आधार पर प्रस्तुतकरण तैयार करने को कहा। बैठक में कृषि, उपार्जन, नरवाई प्रबंधन, एमएसएमई, निवेश, दुग्ध उत्पादन, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वर्ण प्राशन, क्षय रोग नियंत्रण, रोजगार, उद्योग, नगरीय विकास, लघु एवं कुटीर उद्योग, सड़क सुरक्षा, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजदू रहे।

Related posts

कलेक्टर ने की पालन प्रतिवेदनों की समीक्षा

Reva India News

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की अवधि बढ़ी ’5 दिसंबर 2021 तक लिए जाएंगे आवेदन’

Reva India News

Leave a Comment