Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान और पीपीओ वितरण

मंडला, 28 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने माह अक्टूबर में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान और पीपीओ वितरण किया। अपर कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियांे को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरण किए गए हैं उनमें कलेक्टर कार्यालय मंडला श्री महेन्द्र कुमार उरकड़े एवं श्री कैलाश सिंह ठाकुर, बीईओ कार्यालय मंडला से श्री शरद साठे एवं श्रीमती संध्या गुप्ता, बीईओ मवई से श्री भगत सिंह धुर्वे, बीईओ मोहगाँव से श्रीमती अनिता शुक्ला, बीईओ घुघरी से श्रीमती खेमलता तेकाम एवं मोहम्मद लतीफ खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला से श्रीमती बुद्धा बाई तेकाम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मंडला श्री प्रीतम लाल पुष्कर एवं श्रीमती संध्या बाजपेयी, रजिस्ट्रार मंडला श्री पुरूषोत्तम प्रसाद तिवारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडला से श्री अभय कुमार जोशी शामिल हैं।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 12 घन्टे के अंदर नाबालिग से बालात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

Reva India News

पीपरपानी में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment