Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया घुघरा, पटपरा रैयत और खड़देवरा का निरीक्षण नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 28 नवंबर 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने गुरुवार को जिले की ग्राम घुघरा, पटपरा रैयत और खड़देवरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल की वर्तमान व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने ग्राम पंचायत घुघरा, पटपरा रैयत और खड़देवरा में स्थापित नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल के पौधारोपण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पौधों की प्रजाति का चयन करते समय स्थानीय जलवायु और उपयोगिता को ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधों के लिए पानी की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए।

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम को न केवल व्यवस्थित किया जाए, बल्कि उसके सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री आदित्य पांडे, स्थानीय सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Related posts

’सबके लिये शिक्षा विद्यालय’’ के अन्तर्गत रानी अवंती बाई विद्यालय चयनित

Reva India News

डॉ. कीर्ति नादुरकर जिला मेडीकल बोर्ड में सेवाएँ देने आदेशित

Reva India News

11 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment