Reva India News
Otherऑटोटेकब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुपालन विभाग द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 13 अक्टूबर 2020

उपससंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की परिकल्पना की गई है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निवासरत् प्रदेश वासियों को ऐसी रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है जिसके माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हो, रोजगार मिले साथ ही संक्रमण काल में उन्हें पलायन भी न करना पड़े। इस तारतम्य में विभाग द्वारा युवाओं को पशुपालन क्षेत्र में आकर्षित करने हेतु ऑनलाइन युवा संवाद का आयोजन 12 अक्टूबर को 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। युवा संवाद में हितग्राही मूलक योजना आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन डेयरी पालन योजना, बकरी पालन योजना, सूकर पालन योजना, मुर्गी पालन योजना, बटेर पालन योजना एवं संतुलित पशु आहार संबंधी जानकारी एवं चर्चा की गई। इसी प्रकार google meet लिंक- http:meet.google.com/ycs-z-wfn-vai के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की

Reva India News

14 एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय भवनों पर रोशनी के निर्देश

Reva India News

घुघरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment