Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा के मार्गदर्शन तथा नायब तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पंद्रे के कुशल नेतृत्व में निवास विधानसभा क्षेत्र 106 के मतदान केंद्र क्रमांक 229 से 235 तक की कार्यवाही सफलतापूर्वक एवं समय-सीमा में पूर्ण की गई।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को जिला मंडला में सर्वप्रथम 100% पूर्ण करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर दिलीप बरया के सुपरविजन तथा पटवारी हिमांशु अवस्थी के अथक प्रयास और समर्पण की अहम भूमिका रही।

कार्य की उत्कृष्टता और समय पर लक्ष्य प्राप्ति को देखते हुए अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा बीएलओ सुपरवाइजर दिलीप बरया एवं पटवारी हिमांशु अवस्थी को शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related posts

लर्निंग लायसेंस शिविर संपन्न

Reva India News

’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 सितंबर को होगा

Reva India News

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

Reva India News

Leave a Comment