Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगरवानी के विद्यार्थियों ने किया मंडला इंडोर स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण

मंडला, 3 दिसंबर 2025

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बेगरवानी, धनोरा (जिला सिवनी) के लगभग 200 विद्यार्थियों ने मंडला इंडोर स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह अध्ययन-परक पहल कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई।

जिला खेल अधिकारी श्री विकास खरड़कर ने बताया कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ना तथा आधुनिक खेल सुविधाओं से परिचित कराना है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को स्टेडियम की विभिन्न खेल इकाइयों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इंडोर स्टेडियम में उपलब्ध बैडमिंटन कोर्ट, स्केटिंग रिंक और जिम्नेजियम जैसी उन्नत सुविधाओं को नजदीक से देखा। साथ ही एनआईएस प्रशिक्षक श्री जसवंत अहिरवार ने बच्चों को तीरंदाजी के मूल कौशलों का प्रशिक्षण दिया। उल्लेखनीय है कि स्टेडियम में तीरंदाजी का फीडर सेंटर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, जहाँ नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण दिया जाता है।

विद्यार्थियों में इस भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि मंडला जिले के बच्चों में अपार खेल प्रतिभा है, और विभाग उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस शैक्षणिक भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

शासन की प्रसूति सहायता योजना से आर्थिक संबल पाकर निशा बरकड़े ने जताया आभार

Reva India News

15 अगस्त शुष्क दिवस घोषित समस्त मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

Reva India News

Leave a Comment