Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

मंडला, 9 दिसंबर 2025

पूर्व वर्ष की भांति 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर सभी कार्यालयों में शपथ ग्रहण किया जाना है। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यालय में एकत्रित होकर शपथ लेंगे। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन ने दी है। शपथ के प्रारूप के अनुसार अधिकारी, कर्मचारी, मैं सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, यह कि मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूँगा/रखूँगी। मैं मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये अपने सभी कर्त्तव्यों का पालन करूँगा/करुँगी। मैं बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के मानव अधिकारों का सम्मान एवं समर्थन करूँगा/करूँगी। मैं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से विचारों, शब्दों अथवा कार्यों के द्वारा दूसरों के मानव अधिकारों का हनन नहीं करूँगा/करूँगी, द्वारा यह शपथ ली जायेगी।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

घर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एडवाईजरी

Reva India News

मध्य प्रदेश टूरिज्म मंडला का रिसोर्ट 90 वर्षों की लीज पर निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने किया विरोध

Reva India News

Leave a Comment