Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लैंडस्केप लेवल असेस्मेंट फ्रेमवर्क विषय पर कार्यशाला का आयोजन

मंडला, 11 दिसंबर 2025

लैंडस्केप लेवल असेस्मेंट फ्रेमवर्क विषय के अंतर्गत गुरूवार को स्थानीय रिसोर्ट में सहयोगी अशासकीय संस्था एवं मत्स्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मण्डला जिले में उपलब्ध समस्त जलक्षेत्र में मत्स्य उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाये ? इसके सुझाव उपस्थितजनों को दिये गये। आगामी 10 वर्ष में मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। नदियों से आखेटित मछली को वेल्यूएडिसन द्वारा उत्पादन को गुणवत्तापूर्ण कैसे बनाया जाए ? एवं लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जाए ? जिससे मछली उत्पाद को सुरक्षित रखते हुए आस-पास के जिलों में वितरण कराया जाए आदि विषयों की जानकारी मत्स्य विभाग से वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्री पी.आर. वैद्य एवं मत्स्य निरीक्षक श्री एस.के. भारद्वाज द्वारा दी गई। कार्यशाला में सहयोगी अशासकीय संस्था के प्रतिनिधि, मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं मत्स्यपालक समितियां एवं कृषक मौजूद रहे।

Related posts

ग्राम पीपरपानी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल अभियान अंतर्गत शिविर 3 से

Reva India News

आईटीआई प्लेसमेंट ड्राईव में 15 का चयन

Reva India News

Leave a Comment