Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज ऑनलाईन 2025 प्रतियोगिता के आयोजन की ब्रीफिंग

मंडला, 12 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज ऑनलाईन 2025 का आयोजन 12 दिसम्बर 2025 को वनमण्डल कार्यालय पश्चिम सामान्य वनमण्डल मण्डला में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आये भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल मंडला द्वारा उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया गया।

उक्त प्रतिभागी टीम कुमारी सानवी साहू, कुमारी अनन्या पटैल, कुमारी मेरी मरावी भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया है। वन मण्डलाधिकारियों के द्वारा प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि एकाग्रचित होकर सभी प्रश्नों के उत्तर देवें एवं सफल हों।

इस दौरान श्री एम.एस. मौर्य, वनमण्डलाधिकारी पश्चिम सामान्य वनमण्डल, मण्डला, श्री श्रीराम सूत्रकार नोडल/उपवनमण्डलाधिकारी महाराजपुर, श्री हर्ष मेघवाल, प्रशिक्षुक स.व.सं., श्रीमति सोनम जैन, वन परिक्षेत्र अधिकारी मण्डला, श्री अजय तिवारी, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, श्री सत्यजीत पटैल, नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग, श्री आर.के. क्षत्री, वरिष्ठ शिक्षा सेवानिवृत्त जिला पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण सदस्य, श्रीमति अनीता सैयाम, लिपिक, श्री शैलेन्द्र कुमार नामदेव, सहायक व.र. श्री सुशील कुमार साहू, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं श्री शैलेष, सहायक प्राचार्य, श्री उमेश कुमार साहू, शिक्षक, भारत ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल मण्डला आदि उपस्थित रहे।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

रबी फसल का रकबा बढ़ाएं और किसानों को नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर मंडला पुलिस के द्वारा लक्षित कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment