Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना बिजली उपयोग के जारी हो रहे बिलों पर कार्रवाई 24 कनेक्शन किए स्थायी रूप से विच्छेदित

मंडला, 18 मार्च 2026

ग्राम कचनारी के ग्रामीणों द्वारा 17 मार्च को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई कि बिना बिजली कनेक्शन उपयोग किए ही उनके नाम पर बिल जारी किए जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 18 मार्च को तहसीलदार घुघरी, कनिष्ठ अभियंता बिछिया एवं कनिष्ठ अभियंता घुघरी द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में पाया गया कि ग्राम में कुल 24 ऐसे कनेक्शन थे, जिनका उपयोग नहीं हो रहा था, फिर भी उनके नाम पर विद्युत बिल जारी किए जा रहे थे। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 24 कनेक्शनों को स्थायी रूप से विच्छेदित (पी.डी.) कर दिया गया है। साथ ही, इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ग्रामीणों ने गांव में शेष विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी की है। इस संबंध में “धरती आबा प्रधानमंत्री जनजातीय उत्कर्ष ग्राम योजना” के अंतर्गत प्राक्कलन स्वीकृत कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। शेष विद्युतीकरण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण होने की संभावना जताई गई है।

Related posts

12 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले संकल्प से समाधान अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

शिवा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

विद्या महाशक्ति पीठ का चल समारोह आज  

Reva India News

Leave a Comment