Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

मंडला, 15 दिसंबर 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, आगामी समाधान ऑनलाइन, 100 दिवस से लंबित शिकायतों, हाईकोर्ट में जवाब-दावा प्रस्तुत करने एवं प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत किया जाए।

बैठक में जिले में किए जा रहे उपार्जन कार्य, परिवहन व्यवस्था एवं किसानों को भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उपार्जन के बाद परिवहन और भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी प्रक्रियाएं शासन के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जाएं। बैठक में संबंधित एसडीएम और अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

Reva India News

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध आदिवासियों को किया था एकजुट गोंगपा ने दी शहीद बिरसा मुंडा को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि आंगनतिराहा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के साथ, बिरसा मुंडा तिराहा घोषित करने की मांग

Reva India News

Leave a Comment