Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

मंडला, 17 दिसंबर 2025

विकासखंड बिछिया के सुरपन नदी में जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कार्य कर बोल्डर बोरीबंधान निर्माण किया गया। 30 दिसंबर तक चल रहे जल संचय अभियान के अंतर्गत 16 दिसम्बर को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला मंडला  विकासखंड बिछिया के सेक्टर आमाडोंगरी के झीगाराघाट ग्राम में जिला समन्वयक श्री रांजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की मदद से सुरपन नदी में जल संचय अभियान अंतर्गत श्रमदान कर 40 बोरियों का बोरीबंधन किया गया, जिससे आगामी समय के लिए जल संचय हो सके।

इसी प्रकार मंगलवार को ग्राम विजयपुर में नवांकुर संस्था अनुश्री शिक्षा सामाजिक एवं निःशक्त उत्थान समिति बीजाडांडी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति विजयपुर के तत्वाधान में गोदरी नाला में बोरी बंधान कार्य किया गया। जिससे खेतों की सिंचाई, मवेशियों को पीने के लिए पानी और ग्रामीणों के अन्य उपयोग के लिए पानी की कमी महसूस ना हो। 31 दिसम्बर तक चलने वाले इस जल संचय अभियान अंतर्गत ग्रामों में किए जा रहे नदी, नाले में बोरी बंधान, जल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई कार्य और शपथ दिलाने से लोगों में जागरूकता एवं जल संरक्षण का भाव भी जागृत हो रहा है।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश वरिष्ठ पत्रकार मंडला सावंत सिंह

Reva India News

महा युवा संगम मेला के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Reva India News

क्षेत्र को फिशरीज का हब बनाने प्रयास करें  – श्रेयांश कूमट भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment