Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 17 दिसंबर 2025

ग्राम झीना ब्लॉक मोहगांव एवं रायभगत कोठी रामनगर में परियोजना बिछिया  में भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जनजागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन चलाया जा रहा है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवम्बर से लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसमें जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए लोगों को एकत्र कर उन्हें सशक्तिकरण से जोड़ना है। जिसमें सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाने और मौजूदा जेंडर नियमों को बदलने के लिये अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के लोगों के साथ कम्यूनिकेशन स्थापित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना प्रमुख है। लोगों को जेंडर के प्रति संवेदनशील बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ भी कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसमें महिला समूह, शिक्षा विभाग, आदिवासी जन सामान्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें सक्रिय रूप से भागीदारी रही हैं। इसमें छोटे बच्चों को गुड टच बेड टच, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और उसके प्रावधान, कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखने के लिये पॉश एक्ट के बारे में प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा बताया गया। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर बताये गये। वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा के द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया गया। बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती आरती वरकडे द्वारा लोगों को पम्पलेट बांटा गया।

Related posts

ट्राईफेड अर्टिजन मेला आज  

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

मण्डला (शहरी) ब्लॉक स्तर में जागरूकता शिविर का आयोजन निरस्त

Reva India News

Leave a Comment