Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन में संलिप्त दो वाहन जप्त

मंडला, 17 दिसंबर 2025

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियों की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर मंगलवार को चिरईडोंगरी-नैनपुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो वाहन ट्रेक्टर न्यू महिन्द्रा एवं एक न्यू जे.सी.बी. मशीन को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।

उक्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया तथा (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। यह कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न हेतु परिवाद समिति का गठन करने के निर्देश

Reva India News

जेन्डर उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा घर पर किया गया सूर्य नमस्कार

Reva India News

Leave a Comment