Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेन्डर उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

मंडला 3 दिसंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मूल शाला जिला मण्डला में जेन्डर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम होंगे कामयाब कार्यक्रम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में जिला एवं परियोजना स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा समुदाय में लैंगिक समानता, गुड टच-बेड टच, महिलाओं और लड़कियों का सम्मान एवं सुरक्षा आदि हेतु कार्यक्रम संपन्न किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह (पुलिस) विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा सहभागिता दिखाई गई। छात्र/छात्राओं एवं उपस्थितजनों से संवाद का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के साथ-साथ पालकों की भागीदारी भी अपेक्षित रही। परियोजना स्तर पर भी शैक्षणिक संस्थानों में पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग मण्डला मधु मरावी द्वारा बालक/बालिकाओं को गुड टच- बेड टच, 100 डायल, बालकों का यौन संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के बारे में बताया एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर यदि कोई समस्या सामने आती है तो उससे किस प्रकार निपटना है यह भी बताया गया। किसी भी प्रकार का नशा करना भी अपराध है, ऐसे सभी नशा जैसे गुटखा खैनी सिगरेट, बीड़ी, शराब, बोन फिक्स सूंघना, स्मैक, चरस, गांजा आदि नशा करने वाले लोगों की जानकरी देवें और उनसे स्वयं भी सुरक्षित रहें। इस प्रकार विभिन्न विभागों के सहयोग से लोगों तक महिलाओं और लड़कियों का सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने में ये कार्यशाला महत्वपूर्ण रही। उक्त कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर से साक्षी पटवा केसवर्कर, हरिशंकर, आरती वरकड़े बहुउद्देशीय कार्यकर्ता स्कूल की शिक्षिका लियाकत आरा (यू.डी.टी.), आर.एस. पाण्डेय (यू.डी.टी.), मगन लाल पन्द्रों सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 9 नवम्बर 2022

Reva India News

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धापेंशन योजना

Reva India News

परिवहन में अटका भुगतान, सर्वेयर भी कर रहे परेशान सर्वेयर लौटा रहे गोदामो से धान से भरे ट्रक, उपज बेचने किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Reva India News

Leave a Comment