Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में वाटर कूलर का शुभारंभ

मंडला, 28 दिसंबर 2025

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्री पंकज चौधरी एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका चौधरी द्वारा एक वाटर कूलर दान स्वरूप भेंट किया गया जिसका शनिवार को शुभारंभ किया गया।

विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए श्री पंकज चौधरी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए यह वाटर कूलर विद्यालय को प्रदान किया। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के दान से विद्यार्थियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। जिससे शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक सुधार आएगा। विद्यालय निधि से भी एक अन्य वाटर कूलर लगाया गया है। इस दौरान आयोजन में जिला स्तरीय विभागीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर विद्यार्थी और विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

संख्या नहीं, समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

त्यौहारों में रैली एवं अन्य आयोजनों की अनिवार्यतः अनुमति लें – हर्षिका सिंह शांति समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

कैरियर सप्ताह के द्वितीय दिवस भी मिला कैरियर मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment