Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का दौरा कार्यक्रम

मंडला, 28 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार 29 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे कान्हा से टाटरी हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11 बजे टाटरी में नवीन हेलीपेड के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे टाटरी से सर्किट हाउस मंडला के लिए प्रस्थान कर, दोपहर 12:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल दोपहर 1 बजे जिला योजना भवन में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद यहाँ दोपहर 2:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल शाम 5 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

रोल प्रेक्षक 7 नवंबर को मंडला जिले में आयेंगे

Reva India News

कलेक्टर ने हिरदेनगर और मधुपुरी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

जिले में मिले 57 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment