Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस की पहल: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

मंडला, 28 दिसंबर 2025

थाना टिकरिया में पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारायणगंज, निवास एवं बीजाडांडी क्षेत्र से लगभग 175 युवक और युवतियों ने भाग लिया। जिसमें से लगभग 125 प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन किया गया तथा पंजीकृत युवाओं को 2 जनवरी 2026 को प्रशिक्षण के लिए जबलपुर एवं भोपाल के लिए टीम के माध्यम से रवाना किया जाएगा।

इस दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री अरिहंत जैन द्वारा बताया गया कि प्रतिभागियों को प्रारंभिक दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य कृपलानी की जयंती पर किया नमन  

Reva India News

25 फरवरी तक होगा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन

Reva India News

श्रेया बनीं डॉक्टर मिली उपाधि

Reva India News

Leave a Comment