Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झिरिया नाला, ग्राम मोहगांव में जल संरक्षण के तहत बोरी बंधान

मंडला, 28 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन एवं जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर विकासखंड निवास के ग्राम पंचायत मोहगांव स्थित झिरिया नाला पर बोरी बंधान किया गया। जिसका मूल उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा कृषि योग्य संसाधनों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

श्रमदान कार्य का संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री छत्तू सिंह मरावी तथा सचिव श्री भाग सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समिति एवं ग्राम समुदाय के सदस्यों, श्री राजू वादिया, श्रीमती सावित्री मार्को, श्री कातिया मरावी, श्रीमती प्रीति मार्को, श्री राजेंद्र मार्को, श्री लालजू मार्को, श्री लोकसिंह परस्ते, श्री महेंद्र मार्को तथा अन्य ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान एवं सहभागिता के माध्यम से सक्रिय योगदान प्रदान किया गया।

सम्पूर्ण गतिविधि जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन के निर्देश एवं पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। साथ ही नवांकुर संस्था तथा आदिवासी जन कल्याण विकास संस्थान, निवास से उपस्थित प्रतिनिधिगण, श्री उमा गणेश लोधी, श्री शिवराज पटेल एवं श्री अतुल रजक द्वारा मार्गदर्शन एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

Related posts

नारायणगंज में महिला आजीविका ई-रिक्शा एवं ड्रोन-दीदी सेवा का शुभारंभ सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

आईटीआई कौशल कॉलेज सरदारपुर, धार में चयनित छात्राओं को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 11 जनवरी को क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ और सड़क सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन करेंगी  

Reva India News

Leave a Comment