Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज में महिला आजीविका ई-रिक्शा एवं ड्रोन-दीदी सेवा का शुभारंभ सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने दिखाई हरी झंडी

मंडला, 28 मई 2025

नारायणगंज में आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने महिला आजीविका ई-रिक्शा एवं ड्रोन-दीदी की सेवाएं शुरू की हैं। मंडला सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने ई-रिक्शा तथा ड्रोन दीदी सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इन आजीविका गतिविधियों से जुड़ने पर उन्हे शुभ कामनाएं देते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि इस तरह की आजीविका गतिविधियों से महिलाओं को अतिरिक्त आय होगी और उनका आर्थिक विकास होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन महिलाओं से सतत संपर्क बनाएं रखें और आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण करायें।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक श्री श्रुतिसागर उपाध्याय ने बताया कि आजीविका ई-रिक्शा तथा ड्रोन के लिए आदित्य बिड़ला केपिटल फाऊँडेशन की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया है, जबकि तकनीकि सहयोग प्रदान संस्था की ओर से प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा संचालिका ज्ञानगंगा स्वसहायता समूह ग्राम देवरीकला की श्रीमती रूपकली तेकाम, दुर्गा स्वसहायता समूह ग्राम दरगढ़ की श्रीमती नेहा विश्वकर्मा, माँ शारदा स्वसहायता समूह ग्राम साल्हेपानी की श्रीमती सेवकली बाई एवं रामजानकी स्वसहायता समूह ग्राम पड़रिया की श्रीमती संगीता सिंगरौरे के साथ ड्रोन दीदी श्रीमती शिवरती पड़वार द्वारा सेवाओं की शुरूआत की गई। इस अवसर पर समाजसेवी श्री रतनसिंह ठाकुर, श्री मनोज मिश्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्री गौरीशंकर डेहरिया, प्रदान संस्था के टीम लीडर श्री सौरभ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

10 सितंबर को होगी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मासिक वीडियो कॉन्फ्रेंस  

Reva India News

एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कोविड काल में आर्थिक एवं निःशुल्क खाद्यान्न की मदद के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं – जय कुमार

Reva India News

Leave a Comment