Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

मंडला, 28 दिसंबर 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 29 दिसंबर को प्रातः 10:15 बजे ग्राम टिकरवारा से टाटरी हेलीपेड के लिए रवाना होंगी और प्रातः 11 बजे टाटरी हेलीपेड पहुंचकर नवीन हेलीपेड के लोकार्पण में शामिल होंगी। मंत्री श्रीमती उइके प्रातः 11:30 बजे टाटरी से मंडला के लिए रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे मंडला पहुंचेंगी। इसके बाद मंत्री श्रीमती उइके दोपहर 1 बजे जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता में शामिल होंगी। दोपहर 3 बजे मंडला से ग्राम बढ़ार के लिए रवाना होंगी तथा दोपहर 3:30 बजे ग्राम बढ़ार में टूर्नामेंट का शुभारंभ और विकास कार्यों के भूमिपूजन में शामिल होंगी। मंत्री श्रीमती उइके शाम 4 बजे ग्राम बढ़ार से मंडला के लिए रवाना होंगी तथा शाम 4:30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी और शाम 6 बजे मंडला से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 सितम्बर 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 जुलाई 2023

Reva India News

रेगुलर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव के ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment