Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की संवेदनशीलता: तत्काल सहायता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

मंडला, 31 दिसंबर 2025

मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माता-पिता को खो चुकी बच्चियों की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल उन्हें तत्काल राहत पहुँचाई, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के निर्देश भी दिए।

बिंझिया निवासी आरती पटेल और रोहनिका पटेल जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुई। इस दौरान बच्चियों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। वर्तमान में हमें गुजर-बसर करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

संवेदनशील कलेक्टर श्री मिश्रा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए दोनों बच्चियों को तत्काल स्वेटर प्रदान किए। कलेक्टर ने बच्चियों को अपने कक्ष में बुलाकर आत्मीय चर्चा की। साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उन्हें 10 हजार रुपए का चैक देकर तत्काल आर्थिक मदद की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चियों के स्थायी भविष्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Related posts

केबिनेट मंत्री 22 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों को करेगी सम्मानित

Reva India News

निर्वाचन दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे अधिकारी – हर्षिका सिंह जारी कार्यविभाजन आदेश पर कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जिले में वेक्सीनेशन को प्रभावी बनाने दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment