Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका के वार्ड क्रमांक-8 श्रीराम वार्ड के उप चुनाव संपन्न

मंडला, 31 दिसंबर 2025

नगरपालिका मंडला के वार्ड क्रमांक 8 श्रीराम वार्ड में हुए उप चुनाव की मतगणना बुधवार को एसडीएम ऑफिस में बनाए गए मतगणना केन्द्र में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा एवं प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। पार्षद पद के लिए हुए इस उप चुनाव की मतगणना दो चरणों में पूरी की गई। ईव्हीएम के माध्यम से प्रथम चरण में मतदान केन्द्र क्रमांक 14 में अभ्यर्थी कृतिका शानू चौरसिया को 278 वोट तथा ममता मुकेश चौरसिया को 129 वोट प्राप्त हुए। जबकि नोटा को 6 वोट मिले। इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक 15 में अभ्यर्थी कृतिका शानू चौरसिया को 238 वोट तथा ममता मुकेश चौरसिया को 107 वोट प्राप्त हुए। जबकि नोटा को 3 वोट मिले। अंतिम परिणाम के अनुसार कृतिका शानू चौरसिया को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ममता मुकेश चौरसिया से 280 मत अधिक प्राप्त हुए। विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका) द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

सेमरखापा में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए संयुक्त बैठक संपन्न

Reva India News

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई

Reva India News

Leave a Comment