Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सपनों की राह बनी साइकिल, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम सीएसआर मद से कलेक्टर ने वितरित की साइकिल

मंडला, 2 जनवरी 2026

ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षा के मार्ग को सुगम बनाने तथा छात्राओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल के अंतर्गत बेटियों को साइकिल प्रदान की गई। भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला (आरबीओ-5) द्वारा सीएसआर मद से संचालित इस योजना ने जरूरतमंद छात्राओं के सपनों को नई गति दी है।

जिला योजना भवन परिसर में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा स्वयं साइकिल वितरित कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की नींव है और साइकिल जैसी छोटी-सी सुविधा भी बेटियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी छात्राओं को मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं से 12वीं में अध्ययनरत कुल 14 छात्राओं को साइकिल वितरण के लिए पात्र पाया गया है। इसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राएं शामिल हैं। साइकिल मिलने से अब उनकी पढ़ाई की राह आसान होगी और समय व श्रम दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। उन्होंने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं भारतीय स्टेट बैंक मंडला का आभार व्यक्त किया। यह न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दे रही है।

Related posts

1 नवम्बर को मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

ख्याति प्राप्त गौतम खट्टर पहुंचे मंडला हुआ स्वागत .आज आमसभा को करेंगे संबोधित

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया  

Reva India News

Leave a Comment