Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुद्ध पेयजल में कोई लापरवाही नहीं चलेगी- कलेक्टर श्री मिश्रा जल प्रदाय शाखा प्रभारी जल शोधन संयंत्र परिसर में ही रहें – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 3 जनवरी 2026

नगरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शनिवार को नगर पालिका परिषद के पड़ाव स्थित जल शोधन संयंत्र परिसर पहुंचे। उन्होंने संयंत्र के विभिन्न प्रभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और संयंत्र प्रभारी से वेल, क्लोरिनेशन टैंक, फिल्टर प्लांट, पम्प हाऊस की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर के पिछले हिस्से की बाउंड्रीवॉल पर बार्बेट वायर लगवाएं। परिसर में बने आवास के संबंध जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध पेयजल में कोई लापरवाही नहीं चलेगी, जल प्रदाय शाखा प्रभारी को संयंत्र परिसर में ही रहना है। यहाँ का आवास जल प्रदाय प्रभारी को ही आवंटित करना सुनिश्चित करें। वेल के चारों ओर साफ-सफाई करवाएं। परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण से कलेक्टर ने कहा कि संयंत्र के तीनों प्रभागों के पानी के नमूने इकट्ठा करके प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजें। इस दौरान एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री सचिन जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

सहकारी बैंक शाखा घुघरी का संचालन नए भवन में सोमवार 29 दिसंबर से

Reva India News

रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment