Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 9 अक्टूबर को

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता एवं कवरेज बढ़ाने तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, निदान एवं परामर्श सेवाओं की पहुंच में सुधार के उद्देश्य से 9 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, आवश्यक निदान एवं परामर्श सहित प्रसव पूर्व देखभाल संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान के लिए जिला अस्पताल मण्डला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगाँव, नारायणगंज, निवास सहित विभिन्न प्राथमिक एवं शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की सेवाएं निर्धारित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र गर्भवती महिलाओं से अभियान का लाभ लेने की अपील की है।

Related posts

प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न 18 मई से लगेंगे विशेष शिविर

Reva India News

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मनाया गया शिक्षक दिवस एक आदर्श शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है – सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शुक्ला

Reva India News

Leave a Comment